CG : रायपुर में बस कंडक्टर ने की आत्महत्या, बस के अंदर लटकी मिली लाश …
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड से एक दुखद घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक बस कंडक्टर ने बस के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना कुछ देर पहले की बताई जा रही है। बस के अंदर कंडक्टर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मृतक की पहचान और आत्महत्या के पीछे की वजह को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं बस कंडक्टर ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। परिजनों से बातचीत और आगे की जांच के बाद घटना के कारणों के बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
