inal-logo-copy.webp
मनीष त्रिपाठी पत्रकार
दुर्ग, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए सर्वाेत्तम दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांगजनों के सर्वाेत्तम नियोक्ता और सर्वाेत्तम स्वैच्छिक संस्था सहित विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
दृष्टिहीन, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित तथा प्रमस्तिष्क अंगाघात/बहुविकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्र व्यक्ति, स्वैच्छिक संस्थाएं एवं नियोक्ता निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी नियम एवं शर्तें उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग से प्राप्त की जा सकती हैं। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन 25 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय समाज कल्याण विभाग, जिला दुर्ग में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
