inal-logo-copy.webp
मनीष त्रिपाठी पत्रकार
दुर्ग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 18 पदों हेतु ऑनलाईन आवेदन मंगाया गया था। उक्त विज्ञापित पदों में से 10 पदों हेतु साइकोलॉजिस्ट क्लिनिकल (एनएमएचपी), प्रोग्राम एसोसिएट एनटीईपी, सोशल वर्कर – एनएमएचपी, डेंटल असिस्टेंट (एनओएचपी,एनयूएचएम), एमपीडब्ल्यू (पुरुष) – यूएएएम, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट एनयूएचएम, सिक्योरिटी गार्ड (आईसीयू), अकाउंटेंट (एनयूएचएम), फार्मासिस्ट (एनयूएचएम) और लैब सुपरवाइजर (एनटीईपी) के अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदनों का दावा निराकरण उपरांत दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं अंतिम पात्र-अपात्र सूची बनाई गई है जिसे दुर्ग जिले के विभागीय वेबसाईट www.durg.gov.in पद में अपलोड किया गया है।
दावा आपत्ति निराकरण उपरांत उक्त विज्ञापित पदों में से 08 पदों साइकोलॉजिस्ट क्लिनिकल (एनएमएचपी), प्रोग्राम एसोसिएट एनटीईपी, सोशल वर्कर एनएमएचपी, डेंटल असिस्टेंट (एनओएचपी,एनयूएचएम), एमपीडब्ल्यू (पुरुष) – यूएएएम, ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट – एनयूएचएम, फार्मासिस्ट (एनयूएचएम) और लैब सुपरवाइजर (एनटीईपी) पर पात्र अभ्यर्थियों की मेरिट अनुसार 1ः5 एवं 1ः10 के आधार पर कौशल परीक्षा हेतु सूची तैयार की गई है। जिसे दुर्ग जिले के विभागीय वेबसाईट www.durg.gov.in पद में अपलोड की किया गया है। उक्त पदों पर दिनांक 04 नवम्बर 2026 को आयोजित दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित/कौशल परीक्षा हेतु परीक्षा समय सारिणी तिथि की सूचना प्रकाशित किया गया है। विस्तृत जानकारी दुर्ग जिलें की वेबसाईट www.durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता हैं।
