राजनांदगांव , जिलेभर की 498 राशन दुकानों में स्मार्ट पीडीएस सिस्टम गड़बड़ाई हुई है। नई व्यवस्था से नया राशन कार्ड बनाने में परेशानी आ रही। पुराने कार्ड में सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया ऑनलाइन और जटिल होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा।
आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं। पुराने राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने मुखिया के मोबाइल में ओटीपी का उपयोग करना पड़ रहा। प्रक्रिया ऑनलाइन और पहले से जटिल होने के कारण लोग परेशान हैं। नई व्यवस्था में राशन दुकानों पर पहुंचने वाले आवंटन से लेकर हितग्राहियों को किए गए वितरण और बची मात्रा तक का डिजिटल रिकॉर्ड रखने स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू किया गया है।
जांच के दौरान रिकॉर्ड का मिलान करने में आसानी होगी। फूड अधिकारी रविन्द्र सोनी का कहना है पोर्टल बंद नहीं किया गया है। स्मार्ट पीडीएस सिस्टम में प्रक्रिया ऑनलाइन होने से परेशानी आ रही है। इसका उद्देश्य रियल टाइम डेटा, पारदर्शिता बढ़ाना कालाबाजारी को पूरी तरह से रोकना है।
जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए जा रहे हैं नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन नया राशन कार्ड बनाने शहरी क्षेत्र में प्रक्रिया नगर निगम के माध्यम से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत, नपा , जनपद पंचायत के माध्यम से की जा रही है। परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड किए जा रहे हैं। सक्रियता बढ़ाए हैं।
