राजनांदगांव l डोंगरगढ़ के कुम्हारपारा में गुरुवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और बलवा हुआ। इस हिंसक झड़प में 8 लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक युवक को चाकूबाजी में गंभीर चोट के चलते प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चाकू, बेसबॉल बैट और डंडों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती विवाद नवरात्र मेले के अंतिम दिन झूला झूलने को लेकर उपजा था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। स्थानीय निवासी मनोज कुंभकार का आरोप है कि वे अपने भतीजे को पिटता देख बीच-बचाव करने गए थे, जहां उनके साथ अभद्रता की गई और बेसबॉल बैट से वार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान कुछ लोगों ने अपने राजनीतिक रुतबे का हवाला दिया। वहीं, शांति बाई कुंभकार ने बताया कि कुछ लोग विवाद सुलझाने के नाम पर मोहल्ले में आए थे, लेकिन उनके साथ आए युवकों ने अचानक चेहरे ढंककर चाकू से हमला कर दिया। उनके परिवार के एक युवक पर चाकू से 5 से 6 वार किया गया है।
पुलिस ने जांच शुरू की एसडीओपी केसरी नंदन नायक ने बताया कि एक पक्ष की शिकायत पर हत्या के प्रयास (धारा 307), बलवा और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं। जांच शुरू कर दी गई है।