राजनांदगांव : विजयादशमी उत्सव पर आरएसएस का पथ संचलन, लोगों ने बरसाए फूल...
राजनांदगांव | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को विजया दशमी उत्सव मनाया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने शहर में पथ संचलन किया। जिसमें बड़ी संख्या में आरएसएस के स्वयं सेवक शामिल हुए।
पथ संचलन शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा। इस दौरान लोगों ने फूल बरसाकर स्वयं सेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन का समापन गांधी सभागृह परिसर के पास हुआ।
