राजनांदगांव : जिला अस्पताल के सामने गंदगी, नालियां जाम हैं...
राजनांदगांव | जिला अस्पताल परिसर के सामने नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। यहां की नालियां गंदगी से जाम हो गई है। इससे पूरे हिस्से में बदबू की स्थिति है। मरीजों के परिजन इसी हिस्से में जलपान और भोजन के लिए पहुंचते हैं।
उन्हें गंदगी और बदबू के बीच खाना खाना पड़ता है। आसपास स्टाफ क्वार्टर भी मौजूद हैं। वहां के लोग भी गंदगी से परेशान हैं। यहां नियमित रुप से सफाई की जरूरत है। ताकि लोगों को राहत मिल सके।
