डोंगरगांव | धनीराम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अर्जुनी में कक्षा 11वीं, 12वीं के छात्र-छात्राओं के बीच युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व वाद-संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति जागृति यदु थीं।
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने पुराने दिनों व स्कूल जीवन के अनुभव साझा किए । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ का नारा भी लगाया गया। कार्यक्रम के प्रभारी दिनेश साहू थे। इस अवसर पर भाजपा अर्जुनी मंडल अध्यक्ष भुवन साहू, कोषाध्यक्ष विजय जैन, मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिन्हा, प्राचार्य आरके चौधरी आदि मौजूद थे।
