राजनांदगांव | पेंशनधारकों की सुविधा के लिए गुरुवार 5 नवंबर को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) बनाया जाएगा।
वीआईपी रूम में इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। इसका लाभ पेंशन प्राप्तकर्ता शाम 5 बजे तक ले सकेंगे। आयोजकों ने पेंशनधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में रेलवे स्टेशन पहुंचकर अपना जीवित प्रमाण पत्र बनवाएं।
