राजनांदगांव : मेंटेनेंस कार्य के चलते आज शहर के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल...
राजनांदगांव | मेंटेनेंस के लिए गुरुवार 5 नवंबर को सुंदरा फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सप्लाई सुबह 9.30 से दोपहर 2 बजे तक बंद रखी जाएगी।
इस दौरान बिजली कंपनी की टीम मेंटेनेंस का काम करेगी। बिजली बंद रहने से पार्रीकला के सोनकर बाड़ी, कबीर नगर और सुंदरा क्षेत्र के आवास पारा, आबादी पारा, जीई रोड के आसपास के इलाके और सुंदरा बस्ती प्रभावित रहेंगे।
