राजनांदगांव : जर्जर बिजली पोल गिरने की आशंका लोगों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा...
राजनांदगांव , शहर के पटरी पार शांति नगर वार्ड 10 में जर्जर बिजली पोल के गिरने की आशंका है। लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। गली नंबर 2 में बिजली पोल काफी पुराना और जर्जर हो गया। स्थिति इतनी खराब है कि कभी भी गिर सकता है। समस्या को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली के मार्गदर्शन में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष निरंजन पासवान एवं अध्यक्ष कृष्ण मेश्राम के नेतृत्व में युवाओं ने बिजली कंपनी के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। जर्जर बिजली पोल तत्काल बदलने की मांग की गई है।
बिजली पोल जर्जर होने से आसपास रहने वाले लोगों, बच्चों और राहगीरों की जान-माल पर खतरा बना हुआ है। समय रहते समाधान नहीं किया गया तो हादसा हो सकता है। कनिष्ठ अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द नया पोल लगाया जाएगा। इस क्षेत्र में चिखली, शांतिनगर, शिवनगर, गली नंबर पांच में और पुराना एवं नया ढाबा में बिजली पोल जर्जर होने और बिजली के तार अव्यवस्थित होने की शिकायतें है। राहुल साहू, किशोर देवांगन, किरण कुमार, संतोष बंजारे, शरद पासवान, शेखर पासवान, प्रमोद सोनटेके, कुनाल निषाद, मोहित राजपूत, हेमंत कुमार, छोटे लाल यादव एवं अरुण पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
