राजनांदगांव | महामाया चौक में ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन पूरी तरह आवाजाही अव्यवस्थित रहती है। जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।
भारी वाहन के चालक तेज रफ्तार से चौक से आवाजाही करते हैं। जबकि पास ही स्कूल मौजूद है। ऐसे में चौक में ट्रैफिक जवान की तैनाती की जरूरत है। जिससे चौक में व्यवस्था दुरुस्त हो सके। इसे लेकर पूर्व में भी मांग उठाई जा चुकी है।
