डोंगरगांव | विज्ञान समूह (भौतिक एवं रसायन) के व्याख्याताओं का मास्टर ट्रेनर्स के लिए चयन किया गया। भौतिक व रसायन शास्त्र के व्याख्याताओं का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण एससीईआरटी रायपुर में 6 नवंबर तक आयोजित किया गया है।
इसमें मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी जिला से शासकीय उच्च माध्यमिक शाला दाऊटोला के व्याख्याता अनिल कुमार देवांगन, बालक शाला चौकी के सुनील चौरसिया, सोनसाय टोला के परमेश्वर साहू, दुग्गाटोला के मिलिंद साकरे का चयन मास्टर ट्रेनर्स के लिए किया गया है। चयनित मास्टर ट्रेनर्स जिले में कार्यरत संबंधित विषय के व्याख्याताओं को प्रशिक्षण देंगे।
