राजनांदगांव | शहर के भीतर सर्विस रोड में भारी वाहनों की एंट्री नहीं थमी है। ट्रकें शहर के प्रमुख सर्विस रोड में दाखिल हो रहे हैं। इसके चलते जाम की स्थिति बन रही है।
खासकर त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ गई है। इस दौरान शाम के वक्त में ट्रकों के एंट्री से व्यवस्था बिगड़ रही है। इस पर सख्ती दिखाने की जरूरत है। भारी वाहनों की एंट्री को भीतरी हिस्से में रोकने की जरूरत है।
