रायपुर, 08 नवम्बर 2021
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में 9 नवम्बर को अपरान्ह 2 बजे से मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर स्थित उनके निजी कक्ष में कृषि विभाग की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में रबी वर्ष 2021-22 मौसम में रबी धान का रकबा कम करने तथा इस पारंपरिक रकबे, क्षेत्र में अन्य लाभकारी फसल लेने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।
