जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड स्थित गब्दी व्यपवर्तन के बायीं तट नहर की रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 89 लाख 97 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी-गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस व्यपवर्तन के बायीं तट के नहर की रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग से 138 हेक्टेयर रकबे में हो रही सिंचाई की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 260 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।
