यात्रियोंं की समस्या का जल्द हो समाधान -गंगवानी
राजनांदगांव. समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ फॉर वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रेल्वे स्टेशन के गेट नंबर 1 के बंद होने से यात्रियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया ।

एसोसिएशन के प्रमुख रमेश गंगवानी ने बताया कि गत 1 वर्ष पहले जब कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा था उस समय जिला प्रशासन के एक आदेश से स्टेशन पारा की तरफ से प्लेटफार्म नंबर एक की ओर के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया था जिससे कि बुजुर्गों, महिलाओं ,दिव्यांगों को काफी दिक्कत हो रही है उन्हें घूम कर प्लेटफार्म में आना पड़ रहा है। चूंकि वर्तमान में कोरोनावायरस नियंत्रित स्थिति में है ऐसे में रेल्वे यात्रियों की होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेट नंबर 1 को खोलने का स्टेशन प्रबंधक को आदेश करें । जिससे की यात्रियों को विशेष तौर पर बुजुर्गों दिव्यांगों एवं महिलाओं को होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिले साथ ही गेट नंबर एक में भी कोविड-19 नियम के पालन हेतु सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई जाए। कलेक्टर महोदय ने ज्ञापन पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ युथ वेलफेयर एसोसिएशन के युवा विकास साहू, धर्मेंद्र यादव ,ललित सोनी ,वेद प्रकाश गौरव पंजवानी ,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
