डोंगरगढ़ जिला स्तरीय अंतर् महाविद्यालय शतरंज स्पर्धा का प्रारंभ शासकीय नेहरू महाविद्यालय में किया गया इस दो दिवसीय शतरंज स्पर्धा में कवर्धा एवं राजनांदगांव जिले के कॉलेज से शतरंज के पुरुष वर्ग में 40 एवं महिला वर्ग में 20 खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई!

विस्तृत जानकारी देते हुए शासकीय नेहरू कॉलेज की क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर मुन्नालाल नंदेश्वर ने बताया कि इस स्पर्धा में राजनांदगांव एवं कवर्धा के महाविद्यालयों से पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग से 4 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय स्पर्धा जो कि दुर्ग में आयोजित है एवं अंतर विश्वविद्यालयन स्पर्धा हेतु खिलाड़ियों का चयन किया जावेगा!
इस दो दिवसीय शतरंज स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर डॉक्टर ई.वी. रेवती प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रदीप जंभुलकर रिटायर प्रोफेसर पीके हरि ,क्रीड़ा अधिकारी परेश वर्मा , क्रीडा अधिकारी श्रीमती अनीता पवशौर्य , मोरध्वज सोनवानी, क्रीड़ा अधिकारी खेलन सर, क्रीडा अधिकारी कवर्धा एवं योगेश बोरकर ,ललित नेताम सभी अधिकारी एवं कर्मचारी व खिलाड़ी छात्र-छात्राएं एवं पालक गण उपस्थित थे!
