राजनांदगाँव/हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती अवसर पर पूरे देशभर में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्थानीय शीतला मँदिर परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। स्वामी विवेकानंद जी युग प्रवर्तक, प्रकाण्ड विद्वान, महान विचारक और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। इस अवसर पर हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी, शहर अध्यक्ष सुरेश लोहमार, जिला उपाध्यक्ष दीपक भारती, जिला संपर्क प्रमुख गोपी साहू, आदित्य पराते, सह संयोजक तुषार मंडावी, शैलेष साहू, सागर गुप्ता, शुभम अगने, चंद्र कुमार टेमरे और लेमन कुमार साहू सहित बड़ी सँख्या में हिन्दू युवा मंच के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
