राजनांदगांव। दिग्विजय महाविद्यालय के समाज कार्य विभाग के विद्यार्थियों ने जरुरतमंदों के लिए रक्तदान किया। वहीं लोगों को अधिक से अधिक रक्तदान करने प्रेरित किया। 73 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य डा. केएल टांडेकर आैर समाज कार्य विभागाध्यक्ष ललिता साहू, एनके मांडवी तथा समाज कार्य विभाग के प्रोफेसर सुनील मिश्रा व शोभित साहू मार्गदर्शन में समाज कार्य विभाग के छात्राें द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय बसंतपुर राजनंदगांव में किया गया। जिसमें समाज कार्य के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने जरुरतमंदों के लिए रक्तदान किया। समाज कार्य विभाग के छात्राें द्वारा 10 यूनिट रक्त दान किया गया। रक्तदान करने वालों में पवन कुमार, हेमंत निषाद, जितेश साहू, मुलेंद्र सिन्हा, उत्कर्ष मिश्रा, उज्जवल कुर्रे, अभय यादव एवं तेजस्वी ने रक्तदान किया। इस दौरान चोलूराम साहू, निशा कौमार्य, निशा राय, राकी साहू, प्राची शर्मा, प्रियंका ठाकुर, कुसुमलता साहू, कुसुमलता मांडवी, दुष्यंत, शिवम, पूजा राजपूत, तारनी साहू, कृष्णा, मिनाक्षी चंद्राकर, शहनाज, राधा साहू, थानेश, राहुल, चित्रा व अन्य मौजूद रहे।…………..
