राजनंदगांव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने मंगलवार को संसद में प्रस्तुत किए गए वित्तीय वर्ष 2022- 23 के केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट 25 वर्षों का ब्लूप्रिंट है जिससे देश का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा l श्री पारख जी ने कहा कि अर्थव्यवस्था की रीढ़ को मजबूती प्रदान करने वाले इस बजट की खास बात यह है कि पांच राज्यों के चुनाव में चुनावी दांव पेच से हटकर अर्थ नीति पर आधारित यह बजट आने वाले समय में देश को मजबूत आधार स्तंभ देगा। इस बजट से वर्तमान के कोविड संकट से उत्तपन्न आर्थिक कष्ट भी दूर होंगे, और आने वाला भविष्य उज्जवल होगा। श्री पारख ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। स्कूलों के हर क्लास में टीवी लगाकर स्किल इंडिया मिशन के तहत रोजगार मूलक पढ़ाई पर जोर दिया जाएगा। युवाओं को सीधे ही रोजगार से जोड़कर आजीविका के साधन बढ़ाने पर इस बजट में जोड़ दिया गया है, जिसका वह हृदय से स्वागत करते हैं। आने वाले समय में 25000 किलोमीटर का हाईवे तैयार किया जाएगा, 400 नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी । देश में 60 लाख नई नौकरियों का प्रबंध करने के अलावा देश की आर्थिक रिकवरी को मजबूत करने पर बजट फोकस किया गया है साथ ही महिला सशक्तिकरण को बल देते हुए 2 लाख आंगनबाड़ी को अपग्रेड किया जाएगा श्री पारख ने कहा कि यह बजट देश को आर्थिक स्वालंबन की दिशा में ले जाने वाला संतुलित व सुविचार दृष्टिकोण के साथ बनाया गया बजट है जिसमें आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर स्पष्ट दिखती है, यह युवाओं को रोजगार के नए अवसर मुहैया करा रहा है और सौर ऊर्जा को प्राथमिकता देते हुए 19500 करोड रुपए का प्रावधान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किया गया है साथ ही रक्षा उपकरणों के आयात पर निर्भरता को घटाने और घरेलू उत्पादन पर जोर देने का जो बजट में निर्णय लिया गया है,वह स्वागत योग्य है ।श्री पारख ने कहा कि किसानों की वित्तिय सहायता बढ़ाने का प्रावधान कर देश के अन्नदाताओं का केंद्रीय बजट में सम्मान किया गया है। कुल मिलाकर चुनावी प्रलोभनो से दूर हट कर यह बजट दीर्घकालिक सु परिणाम देने के लिए बनाया गया है, जिसके दूरगामी परिणाम देखने को अवश्य मिलेंगे।
