रायपुर– गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी दफ्तरों में पूरे पांच दिन कार्य दिवस एवं दो दिन (शनिवार एवं रविवार) अवकाश की घोषणा की थी। उस घोषणा को अमल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने आज आदेश जारी कर कर्मचारियों को हफ्ते में केवल 5 दिन कार्य करने की बात कही है।
आपको बताते चलें कि इस दौरान मैदानी और पहाड़ी कार्यालय के समय को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक किया गया है । इस आदेश के बाद से राज्य के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है ।

