राजनांदगांव- शौच करने गई नाबालिक के साथ युवक ने किया था छेड़छाड़ मामले में अपराध पंजीबध होने के बाद से गिरफ्तारी के डर से युवक था माह भर से फरार आरोपी को घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार दिनांक 04/04/2020 को प्रार्थी ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी नाबालिक लड़की दिनांक 03/04/2020 को रात्रि करीबन 07:00 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी । जो रोते हुए घर वापस आकर बताई कि पेमस निषाद द्वारा पीछे से आकर मै तुमसे प्यार करता हूँ कह कर छेड़छाड़ किया है । कि रिपोर्ट पर थाना लालबाग मे अपराध क 0 144/2020 धारा 354 भादवि 8 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के पुलिस कप्तान जितेन्द्र शुक्ला , अतिरक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जी.एन. बघेल , अतिरक्त पुलिस अधीक्षक ( आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू . ) श्रीमती सुरेशा चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक एम.एस. चंद्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी लालबाग परि ० उप पुलिस अधीक्षक मयंक रणसिंह के साथ एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी । कि आज दिनांक 26/05/2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पेमस निषाद अपने घर पर मौजूद है सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर आरोपी पेमस निषाद पिता मानिक निषाद उम्र 21 वर्ष निवासी कविराजटोलागांव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव दाखिल किया गया ।
