मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के बीते 4 मई से सरगुजा संभाग के दौरे पर है। आज मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने के बाद शाम को जिला मुख्यालय सूरजपुर पहुंचने के बाद तिरसींवा वृद्धाश्रम गए और वहां वृद्धजनों के बीच मदर्स डे मनाया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेल साय सिंह, सूरजपुर जिले के प्रभारी सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल देव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
