मुख्यमंत्री श्री बघेल को वहाँ उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि लगभग 434.40 लाख रुपये की लागत से बने इस जल शोधन संयंत्र की क्षमता 15 एमएलडी की है। जिससे लगभग 75 हज़ार जनसंख्या को शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है और 6 उच्च स्तरीय जलागारों का भराव होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह संयंत्र मिशन अमृत- आवर्धन पेयजल परियोजना के तहत नगर निगम अम्बिकापुर द्वारा संचालित है।
