मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान कहा कि हमारे अन्नदाता खुश हैं, खुशहाल हैं, इस बात की मुझे बहुत खुशी है। किसानों को उनके उत्पादन का वाजिब रेट मिले, इसलिए छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 9 हजार और 10 हजार रुपये प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी दे रहें हैं। कोदो-कुटकी, रागी और लघु वनोपज भी हम समर्थन मूल्य में खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब्जियों के रेट अप डाउन होते है, सब्जी उत्पादक किसानों को नुकसान न हो, उन्हें सब्जियों का सही मूल्य मिले, इसलिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था होनी चाहिए, छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। भेंट-मुलाकात के दौरान एक किसान ने बताया कि कर्ज माफी के फैसले के बाद उन्होंने ट्रेक्टर खरीदा है। ट्रेक्टर रोज 17 से 18 घंटा किराया पर चल रहा है।
