मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनों से भेंट-मुलाकात करने आज लुंड्रा विधानसभा के ग्राम बटवाही पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां नेशनल हाइवे में रघुनाथपुर से बुलगा तक पक्की सड़क का निर्माण और ग्राम बटवाही में हाईस्कूल, तपता से खड़गंवा मार्ग में पुलिया निर्माण की घोषणा की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से पूछा कि आपका कर्जा माफ हुआ है या नहीं, आपको राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिला है या नहीं। मुख्यमंत्री का सवाल सुनते ही ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि हमें इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।
