मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सर्किट हाउस अम्बिकापुर में विभिन्न वर्ग एवं समुदाय के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री से जनपद पंचायत कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, सहायक शिक्षक फेडरेशन, राजस्व पटवारी संघ, ईसाई समाज, कलचुरी जायसवाल समाज, अंजुमन कमेटी, यादव समाज, सिक्ख समाज, गोंड समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, नगेसिया समाज, रजवार समाज, सर्व ब्राम्हण समाज, बंग समाज, रौनियार समाज, नारी शक्ति संगठन, जनाधिकार परिषद, प्रेस क्लब के सदस्य सहित अन्य प्रतिनिधियो ने मुलाकात की। विभिन्न समाज ने सामुदायिक भवन के लिए जमीन की मांग की।
