मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरमना मेँ भेंट मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से योजनाओं के बारे में जानकारी ली । लोगों ने बताया कि सरमना में 20 जुलाई 2020 को गौठान बना है। यहां गोबर खरीदने के साथ खाद बनाया जा रहा है, इससे समिति को 68 हजार रुपये का लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी पैसा को खर्च नही किया है, अब बकरी पालन करेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां सरसो तेल पेराई की यूनिट लगवाओ।
भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरमना मेँ ग्रामीणों से पूछा= मुझे पहचानते हो कि नहीं….. जनता ने खुशी से चिल्ला कर जवाब में कहा जानते है। मुख्यमंत्री ने किसानों से ऋण माफी और आम जनता से 35 किलो चावल मिलने,राशन कार्ड बनने की जानकारी ली। सभी ने हाँ कहते हुए सकारात्मक जवाब दिया। लोगों ने बताया कि रसोई गैस बहुत महंगी है, नही भरवा पा रहे है।
