मुख्यमंत्री की घोषणाएं-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमजनों से भेंट-मुलाकात करने आज सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा के ग्राम राजापुर पहंुचे। उन्होंने यहां राजापुर को उप तहसील बनाने, राजापुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मांड नदी पर हर्रापार में पुल, शुद्ध पेयजल के लिए नल जल योजना, राजापुर में ग्रामीण सहकारी बैंक, राजापुर हाईस्कूल में बाउंड्रीवॉल निर्माण, समनिया से सिकनिया तक तथा कदनई से समनिया-मैनपाट तक सड़क निर्माण और मैनपाट में स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने राजापुर में 75 लाख रूपए की लागत से बने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास भी किया। जिसका निर्माण छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पाेरेशन द्वारा किया जा रहा है।
