मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। भेंट-मुलाकात अभियान के पहले चरण में मुख्यमंत्री श्री बघेल 4 से 11 मई तक सरगुजा संभाग में थे। इस दौरान उन्होंने तीन जिलों के आठ विधानसभा में जनता के बीच पहुंचकर शासकीय योजनाओं को क्रियान्वयन और जनता को मिल रहे लाभ को जाना। वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने संपर्क-संवाद-समाधान के ध्येय के साथ जनता से सीधी बात की और उनकी समस्या को जाना, साथ ही उन समस्या का त्वरित निराकरण किया। क्षेत्र की जनता की मांगों पर मुख्यमंत्री बघेल ने जनआकांक्षाओं के अनुरूप अनेक सौगातें भी दीं।
