राजनांदगांव 27 मई 2020। कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य (आईएएस) आज शाम कार्यमुक्त हो गए। उन्होंने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तनुजा सलाम को राजनांदगांव जिले का अस्थायी प्रभार सौपा है। श्री मौर्य प्रभार सौपने के पहले तक शासकीय काम-काज निपटाते रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यदु, अपर कलेक्टर श्री हरिकृष्ण शर्मा, सहायक कलेक्टर श्री ललितादित्य नीलम, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कल जारी आदेश में श्री मौर्य की धमतरी जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदस्थापना की गई है।
