मुख्यमंत्री के आगमन की खुशी में गौर नर्तक दल ने गौर सींग, कौड़ी माला और मेघराज पंख से बना गौर मुकुट पहन, ढोल की थाप और गुजित-तुड़बुड़ी के स्वरों के साथ मनमोहक नृत्य किया प्रस्तुत
जनजातीय आभूषण पहने आदिवासी युवक-युवतियों ने किया सल्फी, ताड़ी और छिंद के पत्तों से बने द्वार पर मुख्यमंत्री का पारम्परिक स्वागत
मुख्यमंत्री ने मां दन्तेश्वरी, आदिवासी महानायक वीर गुण्डाधुर और बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
महुआ फूल की माला से मुख्यमंत्री का अभिनन्दन
पगड़ी पहनाकर किया गया मुख्यमंत्री का सम्मान
दन्तेवाड़ा आदिवासी सम्मेलन में मुख्यमंत्री की घोषणा
दन्तेवाड़ा बस स्टैंड के समीप सर्व आदिवासी समाज भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा
जहां जन-जीवन अब सामान्य है, उन अंदरूनी क्षेत्रों के स्कूल और आश्रम जो शहरों में संचालित हैं, उन्हें पुनः मूल ग्रामों में स्थापित किया जाएगा
दन्तेवाड़ा के पातररास में सर्व आदिवासी समाज के भव्य भवन के लिए 5 करोड़ की राशि पहले ही कि जा चुकी है स्वीकृत
