केशकाल विधानसभा के बड़े डोंगर में आज भेंट-मुलाकात में किसान रतीराम ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से स्टापडैम कोलेकर शिकायत की। उसने बताया कि उनके गांव जुगानी में सिंचाई के लिए बनाया गया स्टापडैम दो साल में ही टूट गया। इससे 6 सौ किसानों के खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री ने नया स्टाप डैम बनवाने की घोषणा के साथ ही भवरदीग नाले पर बने स्टापडैम के टूटने के कारणों की जांच के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
रायपुर, 28 मई 2022
