रायपुर. 30 मई 2022
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अपने महासमुंद प्रवास के दूसरे दिन जिला पंचायत परिसर में जिले की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से चर्चा कर इन समानों को तैयार करने के लिए कच्चे माल की आपूर्ति, इनकी बिक्री और इनसे हो रही कमाई के बारे में भी जानकारी ली।
