रायपुर, 31 मई 2022
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने एक जून को विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर बच्चों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करते हुए कहा है कि बच्चों से संबंधित बढ़ते हिंसा और आपराधिक मामलों को देखते हुए हमें उनके प्रति और अधिक जागरूक और संवेदनशील होने की जरूरत है। वर्तमान समय में हम सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों से संबंधित किसी भी तरह के शोषण को रोकने के लिए मामलों को सामने लाएं। हमें बच्चों के मानसिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं को जानने और समझने की भी जरूरत है। आज हमारी सतर्कता और व्यवहार ही भावी पीढ़ी का भविष्य है।
