उत्तर बस्तर कांकेर 31 मई 2022
कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा आगामी वर्षा 2022 में बाढ़ अतिवृष्टि आदि से बचाव के लिए जिला स्तर पर जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 22 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक +91-07868-241249, +91-91713-76345 एवं +91-76479-70445 है। जिला स्तर पर संयुक्त कलेक्टर जी.एस. नाग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, उनका मोबाईल नम्बर +91-94242-74982 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी भू-अभिलेख शाखा के अधीक्षक आर.सी. मंडावी का मोबाइल नंबर +91-73891-22665 एवं सहायक अधीक्षक आर.आर. साहू का मोबाईल नंबर +91-78980-47300 को नियुक्त किया गया है।
