बालोद 02 जून 2022
शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्रथम दो किस्त की राशि जिले के सभी पात्र हितग्राहियों के बैंक खाते मंे हस्तांरित की गई है। संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि 02 हजार रूपए प्रति हितग्राही के मान से क्रमशः 12844, 12841 हितग्राहियों के खाते में 02,56,88,000 रूपए तथा 31 मार्च 2022 को 12841 हितग्राहियों के खाते में 02,56,82,000 रूपए सीधे डी.बी.टी. द्वारा हस्तांतरित किया गया है। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत संशोधित निर्देशानुसार प्रतिवर्ष 06 हजार रूपए के स्थान पर 07 हजार रूपए प्रति हितग्राहियों को प्रदान किया जाना है। इसके तहत् वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम किस्त की राशि 02 हजार रूपए प्रति हितग्राही के मान से 21 मई 2022 को 12859 पात्र हितग्राहियों के खाते में सीधे डी.बी.टी. द्वारा राशि हस्तांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में लाभार्थियों के रूप में पुजारियों, बैगा, गुनिया, मांझी से भी आवेदन लिए जा रहे हैं तथा पूर्व में छुटे हुए हितग्राहियों एवं नवीन आवेदकों से भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
