विकास प्रदर्शनी में मिल रही सरकार की योजनाओं की जानकारी
रायपुर 3 जून 2022
रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास प्रदर्शनी का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी आकर्षक फोटो और वीडियो के माध्यम से दी जा रही है। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित योजनाओं की विस्तृत जानकारी के फोल्डर एवं पुस्तिका का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण प्रतिदिन प्रदर्शनी देखने पहुंच रहे हैं।
रायपुर जिले के धरसींवा ब्लॉक और बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लाक के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आज विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। धरसींवा ब्लाक के ग्राम पंचायत दोंदेकला, दोंदेखुर्द, मटिया, लालपुर, नेवाडीह, निमोरा के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में स्वास्थ्य सुविधा आमजनों के लिए सुलभ हुआ है।
