रायपुर, 4 जून 2022
भेंट-मुलाकात : पंखाजूर
– मुख्यमंत्री से बात करते हुए विनय ने बताया कि उसका राशनकार्ड नहीं बना है। मुख्यमंत्री के पूछने पर उसने बताया कि जन्म से यहीं रह रहा हूँ। बार बार आवेदन के बाद भी राशन कार्ड नहीं बन रहा है। उसने माता-पिता के राशन कार्ड से अपना नाम काट दिए जाने की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि यदि पात्र हों तो जल्द इनका राशन कार्ड बनाएं।
– सुशील मंडल ने बताया कि उसकी चार एकड़ 16 डिस्मील जमीन है। उसने सवा लाख का धान बेचा है। उसका एक लाख का क़र्ज़ा माफ़ हुआ है, अब वह खेती से अच्छा लाभ कमा रहा है उसने खेत में दो बोर भी खुदवाया है।
