रायपुर, 4 जून 2022
भेंट मुलाकात पोड़गांव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पोड़गांव में भेंट-मुलाकात में कहा कि कभी कर्ज नहीं पटने से लोग बैंकों से भागा करते थे, अब योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर होने से सभी की जेब में पैसा पहुंच रहा है, तो लोग हर जगह बैंकों की शाखा खोलने की मांग कर रहे हैं। अब घरों तक बिजली पहुंचने से बड़ी संख्या में पम्प, ट्रैक्टर की मांग बढ़ रही है। शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की यह पहचान है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष 98 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी से लोगों में भरोसा बढ़ा है, लोगों की मांग पर धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ी, जिससे धान बेचने वालों की संख्या में भी हुई वृद्धि हुई पहले के 70 लाख मीट्रिक टन खरीदी होती थी, अब 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई।
