अंतागढ़ में तहसील कार्यालय की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कहा किसानों का संतोष ही हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है
भूमि की ऊर्वरता के लिए कंपोस्ट खाद बनाने और इस्तेमाल करने की अपील
रायपुर, 04 जून 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अंतागढ़ विधानसभा के दौरे पर रहे और इसका पहला चरण पोड़गांव में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात का था। मुख्यमंत्री ने लोगों की मांग पर अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने अंतागढ़ में तहसील कार्यालय भवन की भी घोषणा की।
