दंतेवाड़ा, 22 जून 2022
सहायक पंजीयक सहकारी संस्था कार्यालय के वाहन क्रमांक सी०जी० 02- 3118 महेन्द्रा मैक्से 2 डब्ल् डी (मॉडल-फरवरी/2006) का अनविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (वि/ या) संभाग जगदलपुर द्वारा अपलेखन कराया गया जाकर ज्ञापन क्रमांक/1344 शि०ख० जगदलपुर, 12 अप्रैल 2022 द्वारा इस वाहन का विक्रय (नीलामी) नियमानुसार किया जाना है। वाहन का ऑफसे वैल्यू 30,000/- रुपये निर्धारित किया गया है। अतः इच्छुक व्यक्ति को निर्धारित वैल्यू से अधिक व निविदा निर्धारित प्रारूप में भर कर संबंधित कार्यालय में विज्ञापित तिथि से 07 दिवस के भी कार्यालय समय में जमा किया जाना है तथा 07 दिवस के बाद निविदा खोली जावेगी जिस निविदा मूल्य सबसे अधिक होगा उसे वाहन विक्रय के लिए सही पात्र माना जायेगा ।
