बालोद 25 जून 2022
गुरूर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला तार्री मेें मध्यान्ह भोजन में नियमित रूप से चॉवल, दाल और सब्जी परोसा जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला तार्री में मध्यान्ह भोजन में दाल, सब्जी ना मिलने की जानकारी मिलने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गुरूर के द्वारा जॉच कराई गई। जिसमें शाला के बच्चे 03 कमरो में मध्यान्ह भोजन करने बैठते हैं। प्रत्येक कमरे में चॉवल, दाल, सब्जी परोसने के उपरांत अन्य दो कमरों में छात्र-छात्राओं को परोसा जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन पकाने एवं परोसने की जवाबदारी संबंधित महिला स्वसहायता समूह की है। उक्त शाला में नियमित रूप से मध्यान्ह भोजन में चॉवल, दाल व सब्जी परोसा जाता है।
