लोद 25 जून 2022
विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता टी.एल.सहारे ने बताया कि मानसून के पूर्व सभी 11 के.व्ही. एवं 33 के.व्ही. लाईनों का मेंटनेंस कराया जाता है साथ ही साथ लाईन के नजदीक आए हुए पेड़ की डालियों की कटाई-छटाई कराया जाता है। वर्तमान में सभी 11 के.व्ही. एवं 33 के.व्ही. लाईनों का मेंटनेंस लगभग कराया गया है। निम्नदाब लाईनों के नजदीक पेड़ की डंगालों की छटाई कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि बारिश के समय अचानक तेज तूफानी हवाएॅ एवं आकाशीय बिजली कड़कने जैसी प्राकृतिक आपदा आने पर पेड़ भी जड़ से उखड़कर लाईनों के उपर गिरने या डंगाल टूटकर गिरने से लाईन सामाग्री की क्षति अधिक होती है। जिसके कारण विद्युत सप्लाई प्रभावित होती है, जिसे परीक्षण एवं पेट्रोलिंग करके तत्काल बदलने का कार्य कराया जाता है एवं विद्युत आपूर्ति बहाल कराया जाता है।
