उत्तर बस्तर कांकेर 12 जुलाई 2022
अनुविभागीय अधिकारी कांकेर धनंजय नेताम द्वारा सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के प्रकरण में उनके परिजनों के लिए 25-25 हजार रूपये की मान से 01 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। जिला धमतरी थाना अर्जुनी के ग्राम दोनर निवासी नरेश निर्मलकर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी अनिता निर्मलकर के लिए 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मारवाड़ी निवासी अमीत कोमरा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी चन्द्रीका कोमरा, ग्राम कोटलभट्टी निवासी राजाराम मरकाम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी धरमी बाई तथा कांकेर तहसील के गोविन्दपुर निवासी डिकेश्वर पाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनकी पत्नी डोमेश्वरी पाल के लिए 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित तहसीलदार के माध्यम से हितग्राही को किया जायेगा।
