रायपुर, 13 जुलाई 2022
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने देश एवं प्रदेशवासियों को सावन (श्रावण) माह की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि सावन का पूरा महीना भगवान महादेव शिव की आराधना के लिए समर्पित माह है। श्रद्धालुजन भगवान शिव की पूजा-आराधना करते हैं। विश्व भर के मंदिरों-देवालयों में उमाशंकर की उपासना की जाती है। उइके ने देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है।
