अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन के 22 प्रकरणों में 55 लाख स्वीकृत
कलेक्टर पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक में दी गई जानकारी
धमतरी, 14 जुलाई 2022
आज ज़िला स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री पी एस एल्मा ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 2016 का सही तरीके से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समिति की बैठक में जहां एक ओर अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 22 दंपति के प्रकरण रखे गए। बताया गया किइन्हें प्रोत्साहन स्वरूप ढाई ढाई लाख के हिसाब से कुल 55 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। बताया गया कि शासन द्वारा पीएफएमएस के तहत भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।
वहीं बैठक में दूसरी तरफ बताया गया कि अनुसूचित जाति के लिए अत्याचार निवारण के तहत दर्ज 18 प्रकरणों में राहत और सहायता के लिए कुल 36 लाख 42 हजार की राशि स्वीकृत की गई है । इसमें हितग्राही को दी जाने वाली 21 लाख 74 हजार की राशि है। राज्य शासन द्वारा पीएफएमएस के तहत खाता खोला गया है और पोर्टल के जरिए संबंधित पीड़ितों को भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। आज की समिति की बैठक में मार्च माह में आहूत बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन प्रतिवेदन भी बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ रेशमा खान ने रखा। बैठक में समिति के सदस्य मौजूद रहे।
