12 अगस्त तक किए जा सकते है आवेदन
गौरेला पेंड्रा मरवाही 15 जुलाई 2022
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा विभागीय ऋण योजनाओं के लिए 12 अगस्त 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। विभागीय ऋण योजनाओं के लक्ष्य अनुसार, अंत्योदय स्वरोजगार (63 ईकाई), आदिवासी स्वरोजगार (49 इकाई ), पिछड़ा वर्ग टर्मलोन (1 इकाई ), अनुसूचित जनजाति गुड्स कैरियर (1 इकाई) , अनुसूचित जनजाति महिला सशक्तिकरण (1 इकाई) , अनुसूचित जनजाति स्मॉल बिजनेस (3 इकाई) , अनुसूचित जनजाति टर्मलोन (3 इकाई) अनुसूचित जनजाति स्व. सहायता समूह (1 इकाई), अनुसूचित जनजाति ट्रेक्टर ट्रॉली (1 इकाई) के लिए ऋण प्रदान किया जाना है। आवेदन करने के लिए पात्रतानुसार आवेदक जिले का मूल निवासी हो, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हो, आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो, अंत्योदय या आदिवासी स्वरोजगार योजन के लिए गरीबी रेखा या अंत्योदय राशन कार्ड धारी हो। योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी और निःशुल्क आवेदन करने के लिए कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, सिविल कोर्ट के आगे, पशु चिकित्सालय के सामने, दत्तात्रेय, में संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ हि कार्यालय के प्रभारी कार्यपालन अधिकारी संदीप विश्वास के मोबाईल नंबर +91-9827937790 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है ।
