गोबर खरीदी के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए
सूरजपुर/24 जुलाई 2022
कलेक्टर इफ्फत आरा एवं सुश्री लीना कोसम ने भैयाथान ब्लॉक स्थित दर्रीपारा गौठान में चल रहे गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने गोबर खरीदी की व्यवस्था, चारागाह, सेड निर्माण, मधुमक्खी पालन एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गौठान समिति को सक्रिय कर गोबर खरीदी की व्यवस्था में प्रगति लाने निर्देशित किया। उन्होंने चारागाह जाने वाले रास्ते में पुलिया निर्माण हेतु स्वीकृति के लिए एपीओ नरेगा को निर्देशित किया।
कलेक्टर आरा ने गौठान में प्लांटेशन के दौरान मोरिंगा पौधा का रोपण अनिवार्य रूप से करने निर्देशित किया तथा शेड निर्माण कार्य में प्रगति लाकर महिला स्व सहायता समूह को देने निर्देशित किया। उन्होंने गौठान में मधुमक्खी पालन के जा रही व्यवस्था में प्रगति लाने निर्देशित किया। गौठान में चारा की व्यवस्था कर पशुओं को गौठान में लाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर वहीदुर्रहमान, मनरेगा एपीओ डॉक्टर एके पाठक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित थे।
